
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस वर्ष यह अवकाश 09 नवंबर 2026 (दिन-सोमवार) को रहेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि इससे पहले विभाग की अधिसूचना दिनांक 06 नवंबर 2025 के जरिए गोवर्धन पूजा पर्व को ऐच्छिक अवकाश की सूची में रखा गया था। अब शासन ने इसमें संशोधन करते हुए इसे सार्वजनिक/सामान्य अवकाश में परिवर्तित कर दिया है।
इस आधिकारिक घोषणा के बाद अब 09 नवंबर 2026 को राज्य में सभी संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

