
रायपुर। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अपने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीओ) से लेकर प्रमुख अभियंता (ईएनसी) तक सभी को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए हैं। यह कदम निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने, कार्यों की गहन मॉनिटरिंग के साथ स्वीकृत कार्यों को तत्काल शुरू करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
पीडब्ल्यूडी के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों की ओर से किए गए कार्यों के आधार पर उन्हें हर महीने भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ठेकेदारों को समय पर भुगतान के लिए प्रमुख अभियंता को एक-एक बिल के स्थान पर संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को हर तीन महीने के भुगतान के लिए जरूरी राशि आवंटित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे निर्माण कार्य लटके नहीं।
ठेकेदारों को भुगतान करने में देरी की वजह से निर्माण कार्य लटक रहे थे, इसको विभाग ने गंभीरता से लिया है। अब समय पर भुगतान करने के साथ निर्माण कार्यों की निगरानी पर भी जोर दिया जा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

