
रायपुर। प्रदेश सरकार ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी कर दी है। राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका के रूप में उन्नयन कर दिया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस निर्णय से पूरे शहर में खुशी और उत्साह का माहौल है।
राजिम नगर पंचायत की सीमाएं ही राजिम नगर पालिका की सीमाएं होंगी। उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राजिम नगर पंचायत के नगर पालिका के रूप में उन्नयन पर कहा कि राज्य शासन के इस निर्णय से राजिम के सुनियोजित विकास को नई दिशा मिलेगी तथा शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे।
उपमुख्यमंत्री का कहना है कि इस निर्णय से राजिम में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के विकास को और ज्यादा गति मिलेगी। साथ ही राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से नगरवासियों तक पहुंचेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

