बुधवार, 23 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

‘राम-नामी’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, ओपी चौधरी ने दी बधाई

23 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
‘राम-नामी’ को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, ओपी चौधरी ने दी बधाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश के रामनामी समाज की विशिष्ट संस्कृति और परंपराओं पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री’ का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस उपलब्धि को पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बताया। 


वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने फिल्म के निर्देशक भारतबाला गणपति सहित पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘राम-नामी’ के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विशिष्ट सांस्कृतिक परंपरा, आस्था और रामनामी समाज की जीवनशैली को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदेश की समृद्ध लोक-संस्कृति और परंपराओं के गौरव को और बढ़ाने वाला है।


वित्तमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराओं और विशिष्ट सामाजिक विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने वाली ऐसी रचनात्मक पहलें प्रदेश की पहचान को व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह सम्मान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध विरासत के लिए भी गौरव का अवसर है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें