बुधवार, 25 मार्च 2026
Logo
Chhattisgarh

यूनीसेफ के इमेजिन वेंचर के प्रथम भारतीय पुरस्कार विजेता रवि किरण ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, जानें उद्देश्य...

25 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राज्यपाल रमेन डेका के साथ रवि किरण।

राज्यपाल रमेन डेका के साथ रवि किरण।

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। यूनीसेफ के इमेजिन वेंचर के प्रथम भारतीय पुरस्कार विजेता व एलियन इनोवेशन्स, हैदराबाद के संस्थापक रवि किरण ने बुधवार को लोग भवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। उन्होंने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए विकसित नवीनतम सहायक उपकरण का प्रदर्शन किया और इसकी विशेषताओं की जानकारी भी दी। 


 रवि किरण ने राज्यपाल बताया कि यह उपकरण दृष्टिबाधित लोगों को दैनिक जीवन में अधिक स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने में सहायता करेगा। उन्होंने राज्य में  दृष्टिबाधितजनों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी लॉन्च कार्यक्रम के लिए राज्यपाल को आमंत्रित भी किया।


राज्यपाल ने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए विकसित नवीनतम सहायक उपकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर एलियन इनोवेशन्स की प्रमुख हर्षिता भी उपस्थित रहीं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें