गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

राज्यपाल रमेन डेका से मिले रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष तोमन साहू, 13 जिलों की समीक्षा रिपोर्ट सौंपी

15 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राज्यपाल रमेन डेका से मिले रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष तोमन साहू, 13 जिलों की समीक्षा रिपोर्ट सौंपी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से गुरुवार लोक भवन में छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष तोमन साहू ने मुलाकात की। तोमन साहू ने राज्य के 13 जिलों में जिला रेड क्रॉस समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित किए जाने की जानकारी दी। साथ ही रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी।


तोमन साहू ने राज्यपाल रमेन डेका को विभिन्न जिलों में रेड क्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों और संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल को आमंत्रित भी किया।


राज्यपाल ने शेष जिलों में भी जिला रेड क्रॉस समितियों की समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेड क्रॉस की गतिविधियों का विस्तार करने पर जोर देते हुए कहा कि इसके माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाना चाहिए। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य युगल सिन्हा भी उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें