गुरुवार, 11 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम हेल्पलाइन-1076 पर शिकायत दर्ज कराने के एक घंटे 9 मिनट बाद ही मिला समाधान

11 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम हेल्पलाइन-1076 पर शिकायत दर्ज कराने के एक घंटे 9 मिनट बाद ही मिला समाधान
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रदेश में शुरू की सीएम हेल्पलाइन-1076 सेवा से बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। सेवा में लगी टीम शिकायतें दर्ज करने के साथ उसका जल्द से जल्द समाधान कराने का भी प्रयास कर रही है। एक शिकायतकर्ता को शिकायत करने के महज 1 घंटे 9 मिनट बाद ही समाधान मिल गया। 


कोरबा शहर के पंपहाउस क्षेत्र निवासी रामकुमार साहू ने अपने क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत वोल्टेज (अप-डाउन) की समस्या को लेकर सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति में बार-बार उतार-चढ़ाव होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रामकुमार साहू ने शाम लगभग 4 बजे शिकायत दर्ज कराई। विद्युत विभाग की टीम ने 100 केवीए क्षमता के डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर के न्यूट्रल की समस्या को ठीक कर समस्या का निराकरण किया। शाम 5 बजकर 09 मिनट पर विद्युत व्यवस्था सामान्य हो गई।


समाधान से संतुष्ट रामकुमार साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज करते समय उनकी समस्या को गंभीरता से सुना गया और संबंधित विभाग की ओर से जल्द कार्रवाई करते हुए समाधान सुनिश्चित किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शासन की इस व्यवस्था का अधिकाधिक उपयोग करें और अपनी समस्याओं, शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से दर्ज कराएं। राजकुमार साहू ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।


6717 शिकायत पंजीकृत हो चुकी

सीएम हेल्पलाइन सेवा 9 जून को दोपहर में शुरू की गई और अब तक 6717 शिकायत पंजीकृत हो चुकी हैं। इनमें से 10 शिकायत का समाधान किया गया है और 6707 शिकायतें लंबी दिख रही हैं। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें