बुधवार, 20 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

राजस्व व उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने भी बंद किया 'पायलट' और 'फॉलो' वाहनों का उपयोग

18 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राजस्व व उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने भी बंद किया 'पायलट' और 'फॉलो' वाहनों का उपयोग
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश के उच्च शिक्षा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के आह्वान पर अमल किया है। मंत्री ने अपने शासकीय दौरों और आवागमन के दौरान मिलने वाले 'पायलट' और 'फॉलो' वाहनों के उपयोग को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।


मंत्री टंकराम वर्मा अपने पूरे स्टाफ के साथ बेहद सीमित और कम से कम गाड़ियों के काफिले में सफर करेंगे। राज्य स्तर पर उनके इस फैसले को सादगी और जनता के प्रति जवाबदेही के एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा है कि देश इस समय चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। ऐसे में देशहित से जुड़ी किसी भी पहल की शुरुआत हम जनप्रतिनिधियों को खुद से करनी चाहिए और समाज के सामने एक उदाहरण पेश करना चाहिए। 


मंत्री ​ने कहा है कि इस कदम से न केवल सरकारी और प्रशासनिक खर्चों में भारी कमी आएगी, बल्कि आम नागरिकों के बीच भी ईंधन संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति एक सकारात्मक जागरूकता पैदा होगी। मंत्री के इस फैसले की विभिन्न सामाजिक संगठनों, प्रबुद्धजनों और आम नागरिकों ने स्वागत किया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें