सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा 17 जून को महानदी भवन में करेंगे विभागीय समीक्षा

16 जून, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा 17 जून को महानदी भवन में करेंगे विभागीय समीक्षा

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा 17 जून को महानदी भवन में करेंगे विभागीय समीक्षा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा 17 जून को विभागीय कार्याे की समीक्षा करेंगे। सुबह 11 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में बैठक बुलाई गई है। इसमें राजस्व, आपदा प्रबंधन, भूमि अधिग्रहण, नक्शा निरीक्षण और अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।    

        

बैठक में विशेष रूप से ई-गवर्नेंस के अंतर्गत डिजिटल क्राप सर्वे और जीआईएस कार्यों की प्रगति,राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का विश्लेषण और समयबद्ध निस्तारण, भू-अर्जन मामलों की जांच एवं शिकायतों की स्थिति, प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम के लिए उपकरणों और निधियों के उपयोग की समीक्षा की जाएगी।

    

इसी तरह सर्वे-रिसर्वे, नक्शा, परियोजना और विंड्स योजना की प्रगति की रिपोर्ट के साथ मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा और एनडीआरएफ के फायर सेफ्टी सिस्टम के आधुनिकीकरण की योजनाओं पर चर्चा की जानी है। बैठक में नवपदस्थ नायब तहसीलदारों, भू-अभिलेख अधिकारियों तथा अन्य राजस्व अधिकारियों की पदोन्नति से जुड़ी प्रक्रियाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें