सोमवार, 31 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

कीमती खनिजों की नीलामी पर नवा रायपुर में रोड शो आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि

31 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कीमती खनिजों की नीलामी पर नवा रायपुर में रोड शो आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण व रणनीतिक (कीमती) खनिजों के दोहन और खनन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के खान मंत्रालय की ओर से 31 अगस्त को नवा रायपुर के मेफेयर लेक रिजॉर्ट में क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक मिनरल ब्लॉक्स की 8वीं किश्त पर रोड शो आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।


रोड शो में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, सीएमडीसी अध्यक्ष सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, खान मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, खनन विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे। केंद्र सरकार ने 8वीं किश्त में 20 खनिज ब्लॉक्स नीलामी के लिए रखे हैं। इनमें 3 माइनिंग लीज और 17 कंपोजिट लाइसेंस ब्लॉक्स हैं। ग्रेफाइट, रेयर अर्थ एलिमेंट्स, रेयर मेटल्स, वैनेडियम, गैलियम, टाइटेनियम, मोलिब्डेनम और टंगस्टन जैसे खनिज इसमें शामिल हैं।


टिन और ई-रेत पोर्टल का शुभारंभ

रोड शो में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय टिन पोर्टल और ई-रेत सांगवारी पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा सीएमडीसी और इंडियन ओवरसीज बैंक के बीच एमओयू तथा कोरन्डम कटिंग-पॉलिशिंग प्रशिक्षण के लिए पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के साथ समझौते का आदान-प्रदान होगा। माइनर मिनरल्स पर प्रकाशित पुस्तक का विमोचन और तीन लाइमस्टोन माइनिंग लीज ब्लॉक्स के लिए एनआईटी जारी करने की प्रक्रिया भी प्रस्तावित है।


कार्यक्रम से जुड़ी प्रमुख बातें 

. दोपहर बाद तकनीकी सत्र में खनिज ब्लॉक्स की नीलामी प्रक्रिया, निवेश के अवसर, ई-ऑक्शन, टेंडर डॉक्यूमेंट और अन्वेषण से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इसके बाद उद्योग प्रतिनिधियों, निवेशकों और विशेषज्ञों के साथ ओपन हाउस डिस्कशन होगा।


. रोड शो के बाद नीलाम किए गए प्रमुख खनिज ब्लॉक्स के ऑपरेशनलाइजेशन और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। खनन परियोजनाओं को जल्द शुरू करने और केंद्र-राज्य स्तर पर जरूरी समन्वय पर भी चर्चा होगी। इसके बाद माइन विजिट का कार्यक्रम प्रस्तावित है।


. सरकार का मानना है कि रोड शो से महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों के अन्वेषण, खनन और निवेश को गति मिलेगी तथा छत्तीसगढ़ के खनिज क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें