शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

एकता और अखंडता के महान शिल्पकार थे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल: विष्णु देव साय

31 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एकता और अखंडता के महान शिल्पकार थे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल: विष्णु देव साय
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री निवास में उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण, देश की एकता और अखंडता में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व से स्वतंत्रता के बाद सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर मजबूत और अखंड भारत की नींव रखी। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रहित, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है और देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर है।


मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता एवं देश की समृद्धि में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर सशक्त, समरस और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें, जिससे विकसित भारत में प्रदेश अग्रणी भूमिका निभा सके।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें