गुरुवार, 28 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

SARTHAK-PDS योजना राशन वितरण व्यवस्था को बनाएगी और अधिक पारदर्शी व आधुनिक: ओपी चौधरी

28 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
SARTHAK-PDS योजना राशन वितरण व्यवस्था को बनाएगी और अधिक पारदर्शी व आधुनिक: ओपी चौधरी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि केंद्र सरकार की ओर से मंजूर किए गए SARTHAK-PDS योजना से राशन वितरण व्यवस्था और अधिक पारदर्शी व आधुनिक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राशन परिवहन, हैंडलिंग व पीडीएस ऑटोमेशन सहायता योजना को एकीकृत अम्ब्रेला योजना के रूप में जारी रखने की मंजूरी दी गई है।


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि अगले पांच वर्षों में इस योजना पर लगभग 25,530 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एआई, जीपीएस, क्यूआर कोड जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी। पात्र हितग्राहियों तक खाद्यान्न एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तेजी और सुगमता से पहुंचेगा। 


वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और जरूरतमंद लोगों को समय पर लाभ मिलना सुनिश्चित होगा। डबल इंजन सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। SARTHAK- PDS योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें