
रायपुर। एथलीट सर्वेश कुशारे ने ग्लास्गो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पुरुषों की हाई जम्प स्पर्धा में रजत पदक जीता है। अपने नाम किया है। इसके साथ ही वह इस स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
सर्वेश कुशारे ने 2.25 मीटर की शानदार छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया। 31 वर्षीय सर्वेश कुशारे महाराष्ट्र के नासिक जिले के देवगांव निवासी हैं। इनके पिता प्याज की खेती करते हैं। सर्वेश कुशारे अपने शुरुआती दिनों में मक्के के छिलकों, रुई और खेती के कचरे से बने अस्थाई लैंडिंग पिट पर अभ्यास करते हैं। यह पिट उनके पिता ने तैयार किया था, जो उनके पहले कोच भी रहे। सर्वेश कुशारे 2016 में सर्वेश भारतीय सेना की 101 फील्ड रेजिमेंट में नायब सूबेदार बने। इसके बाद उन्हें अपने खेल पर पूरी तरह ध्यान देने का मौका मिला।
वित्त मंत्री अप चौधरी ने सर्वेश कुशारे को दी बधाई
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रजत पदक जीतने पर भारतीय एथलीट सर्वेश कुशारे को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सर्वेश कुशारे ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

