शनिवार, 17 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश

17 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 6 से 11 नवंबर तक रहेगा दीपावली अवकाश
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर।  स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में घोषित दीपावली अवकाश में आंशिक संशोधन किया है। अब कुल 6 दिनों का अवकाश घोषित किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त व गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ डीएड, बीएड, एमएड महाविद्यालयों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दीपावली अवकाश रहेगा।


उप सचिव स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को संशोधित आदेश जारी किया है। पूर्व में 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली अवकाश 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक कुल 5 दिनों के लिए निर्धारित किया गया था। प्रदेश सरकार की ओर पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए दीपावली अवकाश की अवधि एक दिन बढ़ाकर 11 नवंबर 2026 तक कर दी है।


 इस निर्णय से प्रदेश के विद्यार्थियों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को दीपावली पर्व के अवसर पर एक अतिरिक्त दिन का अवकाश मिलेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें