गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

समाज में तर्कसंगत और परिष्कृत सोच विकसित करने का आधार है विज्ञान: सीएम

27 फ़र, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
समाज में तर्कसंगत और परिष्कृत सोच विकसित करने का आधार है विज्ञान: सीएम

समाज में तर्कसंगत और परिष्कृत सोच विकसित करने का आधार है विज्ञान: सीएम

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने गुरुवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कहा कि विज्ञान तकनीकी प्रगति का माध्यम ही नहीं, समाज में तर्कसंगत और परिष्कृत सोच विकसित करने का आधार भी है। उन्होंने प्रदेशवासियों को विज्ञान दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि नोबेल पुरस्कार विजेता महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन की खोज 'रमन प्रभाव' ने विज्ञान की दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके सम्मान में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देशभर में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और विज्ञान की भूमिका को समाज में मजबूत करना है।


विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश ने वैश्विक स्तर पर अलग पहचान बनाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने समाज में विज्ञान के प्रति जागरूकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही यह भी कहा कि अंधविश्वास और रूढ़ियों की जड़ें समाज में तब तक बनी रहेंगी, जब तक हम तार्किक और वैज्ञानिक सोच को जन-जन तक नहीं पहुंचाते। इसके लिए शिक्षा, जागरूकता और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं, ताकि एक नवाचार-समर्थ और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सशक्त समाज का निर्माण हो सके।


विज्ञान, नवाचार को अपनाकर समाज को और अधिक सशक्त बनाएं

 मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे विज्ञान और नवाचार को अपनाकर समाज को और अधिक सशक्त बनाएं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें