शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

सेवानिवृत्ति से पहले कर्मचारियों के प्रकरण निपटाएं, रिक्त पदों पर भर्ती में लाएं तेजी: मुख्य सचिव

11 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सेवानिवृत्ति से पहले कर्मचारियों के प्रकरण निपटाएं, रिक्त पदों पर भर्ती में लाएं तेजी: मुख्य सचिव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने शुक्रवार को मंत्रालय में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों के साथ बैठककर विभागीय योजनाओं और महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के प्रकरणों का निराकरण सेवानिवृत्ति से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


मुख्य सचिव विकासशील ने इसके लिए विभागवार नियतकालिक सूची तैयार करने को कहा। साथ ही विभागों में रिक्त और बैकलॉग पदों का सेटअप तैयार कर त्वरित भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सचिवों को विभागीय योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को भी कहा। बैठक में लोक सेवा गारंटी, सूचना का अधिकार, सेवा सेतु, पीएम प्रगति, ई-प्रगति, डी-रेगुलेशन और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बताया गया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत अब तक करीब 728 सेवाएं अधिसूचित की जा चुकी हैं।


हर माह 1 से 3 iGOT पाठ्यक्रम अनिवार्य

मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों को iGOT Karmayogi प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभागीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी के लिए प्रतिमाह 1 से 3 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा करना अनिवार्य किया गया है।


रिफॉर्म उत्सव के लिए तैयार होगी सुधारों की जानकारी

बैठक में विभागीय सुधारों की जानकारी तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। इन सुधारों और उपलब्धियों को आगामी रिफॉर्म उत्सव अभियान में प्रदर्शित किया जाएगा।


MY Bharat पोर्टल पर युवाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन

मुख्य सचिव ने स्कूलों और कॉलेजों में अध्ययनरत 15 से 29 वर्ष के युवाओं का मेरा युवा भारत (MY Bharat) पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। इसके लिए जिला समन्वयकों और प्राचार्यों को आपसी समन्वय से अभियान चलाने को कहा गया।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें