मंगलवार, 22 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

सेवा संकल्प अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ पर की सीधी बात

22 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सेवा संकल्प अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हितग्राहियों से योजनाओं के लाभ पर की सीधी बात
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्राम कुंजनगर पहुंचीं सीधी बात की। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं और अन्य हितग्राहियों से शासकीय योजनाओं से मिल रहे लाभ, उनके अनुभवों और परिवार के जीवन में आए बदलावों की जानकारी प्राप्त की।


मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विशेष रूप से महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने जाना कि योजनाओं के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं की दैनिक आवश्यकताओं, परिवार के खर्च और मातृत्व से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में किस प्रकार सहायक बन रही है।


हितग्राही महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शासकीय योजनाओं से उन्हें आर्थिक संबल के साथ आत्मविश्वास भी मिला है। महिलाओं ने योजनाओं से प्राप्त सहायता के माध्यम से परिवार की जरूरतों को पूरा करने और बेहतर जीवन जीने में मिल रही मदद की जानकारी दी मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीण महिलाओं की बातों को गंभीरता से सुना। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें