
रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। सोशल मीडिया के माध्यम से शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उनसे दूरभाष पर बातचीत की।
सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल कदम उठाते हुए शशिकांत को 9 सितंबर की शाम एम्स, रायपुर में भर्ती कराया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में शशिकांत का उपचार जारी है। मुख्यमंत्री ने शशिकांत के इलाज के लिए 4 लाख रुपए की सहायता राशि भी स्वीकृत की है
2016 के हादसे के बाद से प्रभावित है स्वास्थ्य
वर्ष 2016 में सड़क दुर्घटना में शशिकांत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद वे करीब 50 दिनों तक कोमा में रहे। हादसे में उनकी सर्वाइकल स्पाइन प्रभावित हुई, जिसके चलते उनके हाथ-पैरों की कार्यक्षमता पर गंभीर असर पड़ा। लंबे समय से विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराने के बावजूद उनकी स्वास्थ्य स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका। ऐसे में एम्स, रायपुर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार शुरू होने से शशिकांत और उनके परिवार को अब बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

