
रायपुर। नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर शुभांगी आप्टे ने बुधवार को राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान और जनजागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी।
शुभांगी आप्टे ने राज्यपाल को बताया कि अब तक वे स्कूलों, बैंकों, बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर 55 हजार से अधिक कपड़े की थैलियों का वितरण कर चुकी हैं, जिससे लोगों को प्लास्टिक उपयोग से दूर किया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि में 6 पुस्तकों का प्रकाशन कराया गया है। साथ ही शासकीय अस्पतालों में जरूरतमंद माताओं और नवजात शिशुओं के लिए जच्चा-बच्चा किट भी उपलब्ध कराई जा रही है।
राज्यपाल ने उनके सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यों की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। शुभांगी आप्टे नगर निगम के स्वच्छता अभियान की ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

