
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बीएससीकृषि (ऑनर्स) स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए स्पॉट काउंसलिंग प्रक्रिया सोमवार, 31 अगस्त से शुरू हो रही है। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रवेश के लिए यह काउंसलिंग पीएटी परीक्षा के आधार पर आयोजित की जा रही है।
स्पॉट काउंसलिंग 31 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक कृषि महाविद्यालय, रायपुर में सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। चयनित अभ्यर्थियों को स्पॉट पर ही महाविद्यालय का आबंटन, दस्तावेज परीक्षण तथा ऑनलाइन फीस जमा करने की सुविधा दी जाएगी। विश्वविद्यालय के अनुसार स्पॉट एवं कन्वर्शन काउंसलिंग के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की सूची 25 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है।
स्पॉट काउंसलिंग के लिए प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच किया जाएगा। अभ्यर्थियों को तत्काल दस्तावेज परीक्षण और ऑनलाइन फीस जमा करने के लिए इन दोनों दिनों में कृषि महाविद्यालय, रायपुर में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। वहीं, कन्वर्शन काउंसलिंग 2 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस दिन प्रोविजनल सीट एवं महाविद्यालय आबंटन के साथ दस्तावेज परीक्षण और ऑनलाइन फीस जमा करने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग में शामिल होने से पहले आवश्यक दस्तावेजों और प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www-igkv-ac-in पर देख लें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

