बुधवार, 22 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

उद्योग अनुकूल वातावरण बनाने, प्रक्रियाओं को सरल करने के साथ उद्यमियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार : विष्णुदेव साय

22 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उद्योग अनुकूल वातावरण बनाने, प्रक्रियाओं को सरल करने के साथ उद्यमियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार : विष्णुदेव साय
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बुधवार को उनके निवास कार्यालय में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग अनुकूल वातावरण बनाने, प्रक्रियाओं को सरल करने के साथ उद्यमियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। 


प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 18, 19 व 20 सितंबर को रायपुर में आयोजित होने वाले 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (आईआईएफ) की तैयारियों, उद्देश्यों और आयोजन की विस्तृत रूपरेखा से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के औद्योगिक आयोजन प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को नई दिशा देने के साथ-साथ निवेश, नवाचार और रोजगार सृजन को भी गति प्रदान करते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग-अनुकूल वातावरण तैयार करने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने व उद्यमियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। रायपुर में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर राष्ट्रीय औद्योगिक समागम का आयोजन छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इस आयोजन से स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय बाजार से जुड़ने, नई तकनीकों को अपनाने और व्यापार विस्तार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।


रायपुर में आयोजित होने वाला 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर देशभर के उद्यमियों, निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों एवं तकनीकी संस्थानों को एक साझा मंच उपलब्ध कराएगा, जहां आधुनिक तकनीक, निवेश, विपणन, उद्योग-व्यापार सहयोग और व्यापार विस्तार के नए अवसर विकसित होंगे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के एमएसएमई क्षेत्र को नई ऊर्जा देने के साथ प्रदेश को राष्ट्रीय औद्योगिक मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 


इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र गुप्त, संयुक्त महासचिव नरेश पारख, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समीर, प्रांत अध्यक्ष सीपी दुबे, पुरुषोत्तम पटेल, अनिल बाकलीवाल, तूलिका पांडे व प्रांजल सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें