सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

प्रदेश सरकार सड़क यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध: विष्णु देव साय

17 जून, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रदेश सरकार सड़क यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध: विष्णु देव साय

प्रदेश सरकार सड़क यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध: विष्णु देव साय

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय में परिवहन व यातायात सुरक्षा में लगे उड़नदस्ता दल को नए वाहनों की चाबी सौंपी। उन्होंने कहा कि 48 नवीन वाहनों की तैनाती से दुर्घटनाओं में निश्चित रूप से कमी आएगी, यातायात सुग़म होगा और लोगों में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर जागरूकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सड़क यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

     

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश सरकार सड़क परिवहन और यातायात को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में परिवहन और यातायात सुरक्षा में लगे उड़नदस्ता दल को नए वाहनों की चाबियां दी गईं। नवीन शासकीय वाहनों की मदद से परिवहन उड़नदस्ता दल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करेगी। उड़नदस्ता दल की कार्यक्षमता में वृद्धि, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, सुरक्षा मानकों का बेहतर क्रियान्वयन और यातायात व्यवस्था में सुधार व अनुशासन बनाए रखने में यह पहल मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इससे दूरदराज के क्षेत्रों में भी परिवहन दस्ते की निगरानी और पहुंच सुनिश्चित होगी। 


हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने की अपील की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने के साथ बाकी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। दूसरों के जीवन की रक्षा करने करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही हम एक सुरक्षित, संयमित और संवेदनशील सड़क परिवेश का निर्माण कर सकते हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों से नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील भी की।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें