रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 12-13 नवंबर को

18 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 12-13 नवंबर को
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। नवा रायपुर के आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चित्रकला प्रतियोगिता 12 और 13 नवंबर को होगी, जबकि फोटोग्राफी प्रतियोगिता नवंबर माह में आयोजित की जाएगी।


चित्रकला प्रतियोगिता का विषय ‘मेरी जनजाति, मेरी विरासत’ है।  प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी 5 नवंबर तक https://tinyurl.com/jjgdpainting

पर पंजीयन कर सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए पेंटिंग ब्रश, कैनवास, कार्ट्रिज पेपर, ईजल, ड्राइंग शीट, रंग और पैलेट संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। नियम एवं शर्तें

http://www.cgtrti.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। 


अधिक जानकारी के लिए सहायक संचालक सुश्री पार्वती जगत से +91-7805982502 पर संपर्क करें। प्रविष्टियां

jjgdpainting@gmail.com पर भेजी जा सकती हैं। वहीं, फोटोग्राफी प्रतियोगिता का विषय ‘जनजातीय जीवन, संस्कृति एवं परंपराएं’ है। प्रतियोगिता के लिए 4 नवंबर को शाम 5:30 बजे तक https://tinyurl.com/jjgdpainting

पर पंजीयन किया जा सकता है। 


पंजीयन फॉर्म, फोटोग्राफ की सॉफ्ट कॉपी और आवश्यक दस्तावेज jjgdphotography@gmail.com

पर भेजने होंगे। प्रतियोगिता के नियम, शर्तों और पुरस्कार राशि की जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए सहायक अनुसंधान अधिकारी श्रीमती अंजनी भगत से 9926588481 पर संपर्क किया जा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें