गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

अम्बिकापुर में 23 अक्टूबर से राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता

22 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अम्बिकापुर में 23 अक्टूबर से राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश की स्कूली खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक अम्बिकापुर में होगा। शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्रीड़ांगन में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 


इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के स्कूली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे होगा। समारोह में सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज मुख्य अतिथि होंगे। लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज अध्यक्षता करेंगे, जबकि सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


जिला प्रशासन एवं जिला आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। आयोजन से प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा।





पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें