मंगलवार, 30 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

बिजली कड़कने के दौरान नदी, तालाब व अन्य जल स्रोतों से रहें दूर, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने की सतर्कता बरतने की अपील

30 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बिजली कड़कने के दौरान नदी, तालाब व अन्य जल स्रोतों से रहें दूर, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने की सतर्कता बरतने की अपील
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। बारिश के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की अत्यधिक संभावनाओं को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आमजन से सतर्कता बरतने व सुरक्षा संबंधी उपायों का पालन करने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि बिजली कड़कने के दौरान नदी, तालाब अथवा अन्य जल स्रोतों से दूर रहें। 


बिजली कड़कने के दौरान नदी, तालाब और अन्य जल स्रोतों से दूर रहें। धातु के कृषि उपकरण, लोहे की रॉड, तार व अन्य धातु की वस्तुओं के साथ खुले स्थान पर न रहें। साथ ही, मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी चेतावनियों का पालन करें। थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर जनहानि व गंभीर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। 


मौसम खराब होने, बादल गरजने या बिजली चमकने की स्थिति में नागरिकों को खुले मैदान, खेत, पहाड़ी, जलाशय, पेड़ के नीचे तथा ऊंचे स्थानों पर रुकने से बचना चाहिए। ऐसी स्थिति में तुरंत किसी पक्के भवन अथवा बंद चारपहिया वाहन में सुरक्षित आश्रय लेना चाहिए।


बचाव के लिए ये उपाय अपनाएं 

. यदि कोई व्यक्ति खुले में फंस जाए तो जमीन पर पूरी तरह लेटने के बजाय दोनों पैरों को साथ रखकर नीचे झुक जाए, सिर नीचे रखें तथा अन्य लोगों से कुछ दूरी बनाए रखें। इससे आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में जोखिम कम किया जा सकता है।


. यदि किसी व्यक्ति पर आकाशीय बिजली गिर जाए तो घबराएं नहीं। प्रभावित व्यक्ति को छूना पूरी तरह सुरक्षित होता है। उसे तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाएं और 108 एम्बुलेंस सेवा अथवा निकटतम स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करें तथा तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाएं।


. यदि व्यक्ति सांस नहीं ले रहा हो या नाड़ी नहीं चल रही हो तो प्रशिक्षित व्यक्ति की ओर सीपीआर शुरू किया जा सकता है और जल्द अस्पताल पहुंचाना चाहिए।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें