मंगलवार, 21 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

शहरों में बेतरतीब निर्माण, अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती से लगाएं रोक: अरुण साव

21 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उपमुख्यमंत्री अरुण साव।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव।

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को भी सर्किट हाउस में नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को बेतरतीब निर्माणों, अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ नगर पंचायतों के कार्यों और व्यवस्थाओं में कसावट लाने पर जोर दिया। 


उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि काम में लापरवाही और कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जवाबदेही तय कर संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी सीएमओ को नई सोच और नई कार्य पद्धति से शहरों और शहरवासियों के कल्याण के लिए काम करने को कहा। साथ ही राज्य के उभरते शहरों को सुव्यवस्थित, सुनियोजित, स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ ही नागरिकों के लिए पर्याप्त जन सुविधाएं विकसित करने के निर्देश दिए। 


उपमुख्यमंत्री ने पांचों संभागों के विभागीय क्षेत्रीय संयुक्त संचालकों को हर तिमाही में प्रत्येक नगर पालिका और नगर पंचायत का व्यक्तिगत निरीक्षण कर संचालक को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक आर. एक्का और राज्य शहरी विकास अभिकरण के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।


उप मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए ये निर्देश 

.  सभी सीएमओ को आगामी 31 मई तक नगर पंचायतों की नई संपत्तियों पर करारोपण का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

. राजस्व संग्रहण बढ़ाने संपत्ति कर, जल कर, यूजर चार्ज जैसे करों की वसूली गंभीरता और कड़ाई से करने को कहा। 

. एनर्जी ऑडिट के माध्यम से गैर-जरूरी विद्युत कनेक्शनों की पहचान कर उनको काटने के निर्देश दिए। 

. निकाय के सभी कार्मिकों को हर माह समय पर वेतन और बिजली बिल का भुगतान सुनिश्चित करने को भी कहा।

. शत-प्रतिशत भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर्स का निर्माण कराने को कहा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें