
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बड़ी बैठक की। उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि परिस्थिति का फायदा उठाकर आवश्यक वस्तु की कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी करवाई हो।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए। बैठक में मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, ऊर्जा विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार सहित आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के पेट्रोल-डीजल, और गैस डिवीजन के अधिकारी मौजूद रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

