
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से सोमवार को लोक भवन में प्रदेश सरकार के चीफ इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्रीज हिम शिखर गुप्ता ने मुलाकात की। राज्यपाल ने निर्देश दिए कि कारखानों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
राज्यपाल रमेन डेका ने कारखानों में होने वाली औद्योगिक दुर्घटनाओं को रोकने और श्रमिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो, मशीनों की नियमित जांच की जाए और कर्मचारियों को समय-समय पर सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जाए।
राज्यपाल रमेन डेका ने यह भी कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग की जाए, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को समय रहते रोका जा सके। साथ ही श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण तैयार हो।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

