
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने सोमवार को लोकभवन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की नई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बस से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को कला, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए विभिन्न स्थानों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी।
बस के संचालन से विद्यार्थियों को अपने प्रतिभा प्रदर्शन के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। यह कदम विश्वविद्यालय के सुचारू संचालन और छात्रों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए उठाया गया है। विद्यार्थियों के साथ स्टाफ के लिए परिवहन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पहल की गई है।
राज्यपाल रमेन डेका ने वाहन के सदुपयोग, नियमित रखरखाव और विद्यार्थियों के हित में प्रभावी उपयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे संसाधन संस्थानों की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति देते हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. लवली शर्मा व विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

