शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

छात्रों को भोजन में महज नमक परोसे जाने की शिकायत पर प्रभारी अधीक्षक निलंबित

04 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Mid day meal

Mid day meal

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। सुकमा जिले के बालक आश्रम मानकापाल में छात्रों को भोजन में चावल के साथ महज नमक परोसे जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर सहायक आयुक्त हेमंत सिन्हा और मंडल संयोजक ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद प्रभारी अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। 

जांच में आरोप सही पाया गया। प्रभारी अधीक्षक जय प्रकाश बघेल को पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए तत्काल निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठाई गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सुकमा रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त 

कलेक्टर ध्रुव ने स्पष्ट किया है कि आश्रमों और छात्रावासों में बच्चों के भोजन, स्वास्थ्य और देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि छात्रावासों और आश्रमों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की सतत निगरानी सुनिश्चित करें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें