शनिवार, 04 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी विचारों, आध्यात्मिक दृष्टि और राष्ट्रनिर्माण के संदेश ने पूरे विश्व को नई दिशा दी: ओपी चौधरी

04 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी विचारों, आध्यात्मिक दृष्टि और राष्ट्रनिर्माण के संदेश ने पूरे विश्व को नई दिशा दी: ओपी चौधरी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रचिंतक, आध्यात्मिक चेतना के अग्रदूत व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने ओजस्वी विचारों, आध्यात्मिक दृष्टि और राष्ट्रनिर्माण के संदेश से भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को नई दिशा प्रदान की। 


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा, चरित्र निर्माण और मानवता के प्रति समर्पण का अनुपम उदाहरण है। स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र और समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। उनके आदर्श आत्मबल, ज्ञान, सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करते हैं।


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन-दर्शन और उनके विचार सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे। साथ ही विकसित और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करते रहेंगे।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें