रविवार, 15 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

रायपुर में आज स्वनिधि महोत्सव, डिप्टी सीएम अरुण साव करेंगे पथ विक्रेताओं से संवाद

14 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रायपुर में आज स्वनिधि महोत्सव, डिप्टी सीएम अरुण साव करेंगे पथ विक्रेताओं से संवाद
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। राजधानी में 14 नवंबर को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव शामिल होंगे। वे प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थी पथ विक्रेताओं से सीधा संवाद करेंगे और उन्हें चेक, यूपीआई पेमेंट बॉक्स एवं प्रशस्ति पत्र वितरित करेंगे।


नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण की ओर से आयोजित इस महोत्सव में योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंकों, बैंक शाखाओं और नगरीय निकायों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप करेंगे। 'उत्कृष्टता की ओर बढ़ते कदम' थीम पर आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य पथ विक्रेताओं को स्वरोजगार, वित्तीय साक्षरता और डिजिटल भुगतान से जोड़कर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।


महोत्सव में पथ विक्रेताओं को वित्तीय साक्षरता, वित्तीय समावेशन और डिजिटल भुगतान की जानकारी देने विशेष सत्र आयोजित होंगे। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक, विभिन्न बैंकों और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के अधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा फूड स्टॉल, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।


कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं लक्ष्मी वर्मा सहित विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा और अनुज शर्मा भी शामिल होंगे। रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे और सभापति सूर्यकांत राठौर भी उपस्थित रहेंगे।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें