सोमवार, 21 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

नवा रायपुर में 22 सितंबर को ‘तीज मिलन उत्सव’, सीएम विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह होंगे शामिल

21 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नवा रायपुर में 22 सितंबर को ‘तीज मिलन उत्सव’, सीएम विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह होंगे शामिल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति और पारंपरिक तिहारों की मिठास को सहेजने के उद्देश्य से 22 सितंबर को नवा रायपुर में ‘तीज मिलन उत्सव’ आयोजित किया जाएगा। उत्सव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पत्नी वीणा सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पत्नी कौशल्या देवी साय के साथ विशेष रूप से शामिल होंगे।


राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की मेजबानी में कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक एम-12, सेक्टर-24, अटल नगर में होगा। 

मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व सामाजिक समरसता, भाईचारे और आत्मीयता की मजबूत कड़ी हैं। तीज मिलन उत्सव का उद्देश्य छत्तीसगढ़िया संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है। 


कार्यक्रम में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों, लोक-संस्कृति और तीजा पर्व की परंपराओं का रंग देखने को मिलेगा। उत्सव में प्रदेश के मंत्री, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें