
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंगलवार को नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान सीएम साय ने रेवंत रेड्डी का स्वागत और अभिनंदन किया।
मुलाकात के दौरान दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने साझा हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, निरंतर संवाद और आपसी सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ की ओर से मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत और जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो मौजूद थे। वहीं तेलंगाना की ओर से मुख्य सचिव श्री संजय जाजू, मुख्यमंत्री के सचिव, जल संसाधन विभाग के सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

