शनिवार, 09 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

सरकार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना : श्याम बिहारी जायसवाल

08 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सरकार का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना : श्याम बिहारी जायसवाल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने शुक्रवार को रायगढ़ प्रवास के दौरान डुमरमुड़ा गांव पहुंचे। सुशासन तिहार के तहत ग्रामीणों से मुलाकात की। जमीन पर बैठकर ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को सुना। लोगों से संवाद भी किया। 


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सुशासन, सरकार की दृढ़ संकल्पशक्ति और लगातार स्वीकृत विकास योजनाओं की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज हुई है। सरकार गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सुशासन से सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। 


मंत्री ने ग्रामीणों से सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़े विषय की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर बेहतर हो। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें