रविवार, 07 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

पिछड़ा वर्ग समाजों के सर्वांगीण विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग प्रतिबद्ध: साध्वी निरंजन ज्योति

07 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पिछड़ा वर्ग समाजों के सर्वांगीण विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग प्रतिबद्ध: साध्वी निरंजन ज्योति
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने रविवार को राज्य अतिथि गृह में विभिन्न पिछड़ा वर्ग समाजों के प्रमुखों व प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग समाजों के सर्वांगीण विकास और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आयोग प्रतिबद्ध है। साथ ही प्रतिनिधियों की ओर से उठाए गए मुद्दों पर आवश्यक कार्यवाही और समाधान का भरोसा दिलाया।


राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने समाजों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुना। इस दौरान शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान व कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। समाज के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और अपेक्षाओं से आयोग की अध्यक्ष को अवगत कराया। साध्वी निरंजन ज्योति ने संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम निषाद, उपाध्यक्ष चंद्रकांती वर्मा, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष आरएस विश्वकर्मा व लौह शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न समाजों के प्रमुख और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें