
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को जांजगीर चांपा जिले में हेलीपेड पर एक बच्ची को तो बड़े दुलार के साथ गोदी में उठा लिया। मुख्यमंत्री की गोदी में अपनी बेटी को देख किसान पिता भावुक हो उठा।
किसान योगेंद्र पांडेय अपनी तीन वर्षीय बेटी सृष्टि पांडेय को लेकर ग्राम भणेसर से जांजगीर चांपा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचे थे। जब मुख्यमंत्री की दृष्टि मासूम बच्ची सृष्टि पर पड़ी, तो उन्होंने मुस्कान के साथ उसे अपनी गोद में उठा लिया। मुख्यमंत्री की गोदी में सृष्टि भी सहज दिखी।
सृष्टि के पिता योगेंद्र पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के आने की खबर सुनकर मैंने तय किया कि अपनी बेटी को उनसे मिलवाउंगा। मुख्यमंत्री ने जैसे ही उसे गोद में उठाया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। योगेंद्र ने कहा कि उनकी बेटी और उनके लिए यह पल हमारे जीवन की सबसे अनमोल स्मृति बन गई है, जो जीवन भर याद रहेगी। सृष्टि नर्सरी कक्षा की छात्रा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

