गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

सरकार अबूझमाड़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: विष्णु देव साय

20 मार्च, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सरकार अबूझमाड़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: विष्णु देव साय

सरकार अबूझमाड़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: विष्णु देव साय

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। 'स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना’ के तहतना रायणपुर जिले के अबूझमाड़ के 120 बच्चों ने गुरुवार को विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण किया। परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वनमंत्री केदार कश्यप से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बच्चों से संवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार अबूझमाड़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

     

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अबूझमाड़ वर्षों तक विकास की धारा से वंचित रहा। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि यहां के हर गांव तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और संचार जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचे।  उन्होंने बच्चों से कहा कि उनका भविष्य उज्ज्वल बनाना ही प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबूझमाड़ के गांवों में सड़क निर्माण, मोबाइल टॉवर लगाने, स्कूलों के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।


बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अबूझमाड़ को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के तहत वहां तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास किया जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक में अबूझमाड़ सहित पूरे बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस क्षेत्र में शिक्षा और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस कार्ययोजनाओं पर काम कर रही हैं।


हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध: विजय शर्मा

 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी बच्चों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस बात पर जोर दे रही है कि अबूझमाड़ के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, जिससे वे अपने क्षेत्र और प्रदेश के विकास में योगदान दे सकें। उपमुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि सरकार उनके साथ है और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। अबूझमाड़ में बेहतर स्कूल, छात्रावास, स्वास्थ्य केंद्र और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें