शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

सरकार का प्रयास है नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मिले: विष्णुदेव साय

16 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सरकार का प्रयास है नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मिले: विष्णुदेव साय
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन से नक्सली हिंसा से प्रभावित भाई-बहनों का आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मिले। वे सम्मान एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास के संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति को बस्तर आने का आमंत्रण दिया था। पूर्व में बस्तर के मांझी-चालकी प्रतिनिधियों से भेंट के दौरान भी उनसे बस्तर आने का आग्रह किया गया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया था। उनका 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित है। 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति जगदलपुर पहुंचेंगी और वहां मुरिया दरबार में शामिल होंगी। राष्ट्रपति का बस्तर आगमन हम सभी के लिए प्रसन्नता और गौरव का अवसर है।


प्रदेश में पहली बार आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए प्रसन्नता का विषय है। भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले इस मैच में महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है। इससे प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के साथ उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें