गुरुवार, 27 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

यूथ हॉस्टल में 50 बढ़ाकर अब 200 सीटें की जाएंगी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा किया

08 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
यूथ हॉस्टल में 50 बढ़ाकर अब 200 सीटें की जाएंगी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा किया

यूथ हॉस्टल में 50 बढ़ाकर अब 200 सीटें की जाएंगी, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा किया

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने हॉस्टल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं छात्रों से संवाद कर उन्हें सफलता के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही बताया की यूथ हॉस्टल में सीटें 50 से बढ़ाकर 200 की जाएंगी।  मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, आदिम जाति अनुसूचित जनजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम एवं लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज भी साथ रहे।


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हॉस्टल की सुविधाओं का जायजा लिया और देखा कि छात्रों को किस प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी प्रकार की कमी को तुरंत दूर किया जाए। मुख्यमंत्री ने हॉस्टल की सफाई, सुरक्षा और खानपान की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया।


छात्रों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यूपीएससी अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए यूथ हॉस्टल में 50 बच्चों के सीटों को बढ़ाकर अब 200 बच्चों को तैयारी कराने का प्रावधान बजट में किया गया है। उनके लिए हॉस्टल व पीजी की व्यवस्था की जाएगी। यह कदम छात्रों की शिक्षा और करियर को बेहतर बनाने की दिशा में कारगर सिद्ध होगा।छत्तीसगढ़ के ज्यादा से ज्यादा बच्चे सिविल सेवा में सलेक्ट हो सकेंगे। 


हर संभव मदद का आश्वासन दिया

छात्रों को प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ का भविष्य हैं, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें।  छात्रों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आवासीय आयुक्त श्रुति सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें