गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

पोरा तिहार पर्व हमारी माटी, खेती-किसानी व पशुधन के प्रति कृतज्ञता की भावना को करता है प्रकट: ओपी चौधरी

10 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पोरा तिहार पर्व हमारी माटी, खेती-किसानी व पशुधन के प्रति कृतज्ञता की भावना को करता है प्रकट: ओपी चौधरी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पारंपरिक व लोक आस्था के प्रमुख पर्व पोरा तिहार पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि यह पर्व हमारी माटी, खेती-किसानी और पशुधन के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को प्रकट करता है।


वित्त मंत्री चौधरी ने कहा है कि पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। छत्तीसगढ़ के लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और गौरव हैं। पोरा तिहार के माध्यम से हमारी परंपराएं, लोकमान्यताएं और संस्कार एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचते हैं। यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश भी देता है।


मंत्री ओपी चौधरी ने कामना की है कि पोरा तिहार प्रदेश के सभी परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। किसानों के खेतों में भरपूर फसल हो और छत्तीसगढ़ निरंतर विकास एवं समृद्धि की दिशा में आगे बढ़े।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें