शनिवार, 02 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

बीई, बीफार्मा, एमटेक जैसे तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज बनवा लें

15 मई, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बीई, बीफार्मा, एमटेक जैसे तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज बनवा लें

बीई, बीफार्मा, एमटेक जैसे तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज बनवा लें

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। प्रदेश के विभिन्न इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, आर्किटेक्चर और फार्मेसी संस्थानों में संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली गई है। कार्यक्रम जल्द जारी होने वाला है।

      

अभ्यर्थी बीई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन कॉस्ट्यूम डिजाइन एंड ड्रेस मेकिंग, होटल मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, बीफार्मा, डीफार्मा, एमटेक, एमफार्मा, एमबीए, एमसीए जैसे विभिन्न कोर्सों में सीधे एवं लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी ऑनलाइन काउंसिलिंग पोर्टल www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पद पर उपलब्ध कराया जाएगा। प्रवेश के संबंध में सभी नियम भी इसी पोर्टल पर देखे जा सकते हैं।

    

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वह समय रहते जरूरी दस्तावेज जैसे- मूल निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, सैनिक/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र, पुनर्वास प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र आदि जल्द बनवा लें। दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थियों को दस्तावेज परीक्षण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर तैयारी करने और निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है, जिससे उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें