गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

व्यवसायों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल

17 अप्रैल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
व्यवसायों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल

व्यवसायों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। प्रदेश सरकार ने व्यवसायों के लिए अस्थायी बिजली कनेक्शन लेने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और सरल बना दिया है। स्टेट सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से शुरू की गई इस ऑनलाइन प्रणाली का उद्देश्य नियमों में सुधार और कठिन प्रक्रियाओं को सरल बनाना है। इससे पारदर्शिता तो बढ़ेगी साथ ही व्यवसायियों के समय और लागत की बचत भी होगी। सरकार की पहल को उद्यमियों और व्यापारियों ने सराहा है।

          

नई प्रणाली के तहत व्यवसायी अब घर बैठे ही स्टेट सिंगल विंडो पोर्टल पर अस्थायी बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति को रीयल-टाइम में ट्रैक करने की सुविधा ने प्रक्रिया को और भी पारदर्शी बना दिया है। पहले जहां कागजी कार्रवाई और कई दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब यह काम कुछ ही क्लिक में पूरा हो जाएगा। 


सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में व्यवसाय करना आसान बनाना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में व्यवसाय करना आसान और सुगम बनाना है। इस ऑनलाइन सिस्टम के जरिए हमने अस्थायी बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया को न केवल तेज किया है, बल्कि इसे पारदर्शी और व्यवसाय के अनुकूल भी बनाया है। यह ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो हमारे राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।


डिजिटल रिकॉर्ड-कीपिंग से ऑडिट प्रक्रिया हो गई आसान

यह सिस्टम न केवल तेज और सुगम है, बल्कि पूरी तरह नियमों के अनुरूप भी है। डिजिटल रिकॉर्ड-कीपिंग से ऑडिट प्रक्रिया आसान हो गई है, जिससे सरकारी विभागों और व्यवसायियों दोनों को फायदा होगा। सरकार का कहना है कि यह डिजिटलीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। भविष्य में अन्य सरकारी सेवाओं को भी इसी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने की योजना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें