
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चेम्प्स प्रणाली के तहत ट्रैक्टर, हार्वेस्टर और रोटावेटर जैसे कृषि यंत्रों और सिंचाई उपकरणों पर अनुदान देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। किसान चेम्प्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 15 मई से कर सकते हैं।
योजना के तहत किसानों को ड्रिप-स्प्रिंकलर, शक्ति चलित कृषि यंत्र और सिंचाई पंप (डीजल/विद्युत पंप, ड्रिप सिस्टम) रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र और भूमि दस्तावेज़ (खसरा/बी-1) आवश्यक हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्रॉप मोर क्रॉप) के अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर के लिए 07 मई 2026 से आवेदन स्वीकार किए जा रहे है। शाकम्भरी योजना के अंतर्गत सिंचाई पंपों हेतु 11 मई से स्वीकार किए जा रहे हैं।
कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन के तहत ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, रोटावेटर एवं अन्य शक्ति चलित कृषि यंत्रों के लिए 15 मई 2026 से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। किसान निर्धारित तिथियों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए किसानों को (CHAMPS) की आधिकारिक वेबसाइट
http://champs.cgstate.gov.in/ का उपयोग करना होगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

