शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कोरबा में निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय में काम पूरा करने के दिए निर्देश

16 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कोरबा में निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय समय में काम पूरा करने के दिए निर्देश
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

यपुर। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने और उनकी कड़ी व नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


सचिव ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों व भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सड़कों के बीटी पैच मरम्मत के कार्यों में तेजी लाने तथा क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए, जिससे लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो तथा उन्हें सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। 


सचिव मुकेश कुमार बंसल ने निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा, जिससे कि निर्माण कार्यों की प्रगति प्रभावित न हो। निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्यों को पूर्ण कराकर लोगों को विकास कार्यों का लाभ जल्द दिलाएं। कोरबा के कलेक्टर कुणाल दुदावत और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी भी इस दौरान मौजूद थे।


इन निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कोरबा जिले में कटघोरा–हरदीबाजार–बलौदा–अकलतरा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तथा हरदीबाजार–तरदा–सर्वमंगला–इमलीछापर मार्ग का निरीक्षण किया। ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक मार्ग तक निर्माणाधीन सीमेंट-कांक्रीट सड़क को भी देखा। इसके साथ ही 2.84 किलोमीटर लंबे इस सड़क के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को इसे जल्द पूरा करने के लिए कहा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें