
रायपुर। बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं।
अभी कुछ और चिकित्सा अधिकारियों की सेवा समाप्त की जा सकती है। 21 के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। यह भी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में जिन 27 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा समाप्त की गई है, उन्हें कार्रवाई से पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब न मिलने या संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की गई है।
चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओर से लगातार तीन वर्ष से अधिक अवधि के लिए अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए शासन के मूलभूत नियम और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम का उल्लंघन किया गया था। फिर भी चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया गया।
सुनवाई में उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के पक्ष को सुना गया और उनके ओर से रखे गए पक्ष पर गंभीरता से विचार किया गया, इसके बाद सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

