बुधवार, 17 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में होंगे शामिल

17 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय के कार्यक्रम में होंगे शामिल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम होंगे। प्रदेश सरकार ने आयोजन को लेकर जिला मुख्यालयों से ग्राम पंचायत स्तर तक तैयारियां पूरी कर ली हैं। रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका और सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में सुबह 7 बजे सामूहिक योगाभ्यास होगा। सरगुजा में कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। 


जिला मुख्यालयों में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय, मंत्री, सांसद और विधायकगण मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास में मुख्य अतिथि नामांकित किया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बिलासपुर में, उप मुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग में, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कबीरधाम, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि होंगें। 


कोरिया जिले में मंत्री रामविचार नेताम, महासमुंद जिले में मंत्री दयालदास बघेल, सुकमा जिले में मंत्री केदार कश्यप, कांकेर जिले में मंत्री लखन लाल देवांगन, जांजगीर-चांपा जिले में मंत्री ओपी चौधरी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंत्री टंकराम वर्मा, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, जशपुर जिले में मंत्री राजेश अग्रवाल, कोरबा जिले में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और बालोद जिले में मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि बनाए गए हैं।


बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में सांसद विजय बघेल, मोहला-मानपुर-चौकी जिले में सांसद संतोष पांडेय, सूरजपुर में सांसद चिंतामणी महाराज, गरियाबंद में सांसद रूपकुमारी चौधरी, रायगढ़ में सांसद राधेश्याम राठिया, जांजगीर में सांसद कमलेश जांगड़े, नारायणपुर में सांसद महेश कश्यप और कोण्डागांव में सांसद भोजराज नाग योग दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। 


बीजापुर जिले में विधायक लता उसेंडी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विधायक ललित चंद्राकर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, मुंगेली में विधायक पुन्नूलाल मोहले, धमतरी में विधायक अजय चंद्राकर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में विधायक रेणुका सिंह, बस्तर में विधायक किरण सिंह देव और दंतेवाड़ा में विधायक चौतराम अटामी को 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें