
रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को रायगढ़ शहर में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे हों। साथ ही गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निरीक्षण के दौरान मरीन ड्राइव, नए बस स्टैंड, किसान राइस मिल परिसर में विकसित किए जा रहे ऑक्सीजोन और दूध डेयरी ऑक्सीजोन के निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरे होने से रायगढ़ शहर को आधुनिक और सुव्यवस्थित आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। मरीन ड्राइव शहरवासियों के लिए आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा, नया बस स्टैंड यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।
मंत्री ने कहा कि ऑक्सीजोन परियोजनाएं पर्यावरण संरक्षण के साथ नागरिकों को स्वच्छ और हरित वातावरण उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसके लिए सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जा रही है, जिससे जनता को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

