गुरुवार, 03 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

रायगढ़ की तीन बेटियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के कांस्य पदक जीतने पर मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

03 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रायगढ़ की तीन बेटियों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान, भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के कांस्य पदक जीतने पर मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायगढ़। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला लैक्रॉस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि में रायगढ़ जिले की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


वित्त मंत्री ओपी  चौधरी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए रायगढ़ की तीनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल कौशल और जुझारूपन का प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को पराजित कर कांस्य पदक हासिल किया। टीम की इस उपलब्धि में सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया की भूमिका अहम रही।


मंत्री चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। इन तीनों खिलाड़ियों की सफलता प्रदेश की अन्य बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान मिली है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें