
रायपुर। जिले में आगामी त्योहारों के मद्देनजर तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की ओर से जारी आदेश के अनुसार ये अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में लागू होंगे।
जारी आदेश के मुताबिक नुआखाई पर्व के अवसर पर 15 सितंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। वहीं, महाअष्टमी के लिए 19 अक्टूबर और गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इन तीनों अवसरों पर रायपुर जिले एवं राजधानी शहर स्थित संबंधित शासकीय कार्यालय और संस्थाएं बंद रहेंगी।
आदेश के तहत घोषित स्थानीय अवकाश महज रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं पर लागू होंगे। प्रदेश के लोगों को सुविधा न हो इसलिए उन्हें अवकाश के संबंध में पूर्व सूचना दी गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

